WWE Raw का Netflix डेब्यू: भारतीय फैंस क्यों नहीं देख पाएंगे सोमवार रात का प्रीमियर इवेंट?

1/6/2025

WWE Raw का Netflix डेब्यू
WWE Raw का Netflix डेब्यू

WWE का Monday Night Raw अपने ऐतिहासिक Netflix डेब्यू के लिए तैयार है, जो 6 जनवरी को लॉस एंजेलेस के Intuit Dome में आयोजित होगा।

तीन दशकों से ज्यादा समय तक टेलीविजन पर मनोरंजन देने के बाद, WWE पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहा है, जिससे इसकी पहुंच और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Netflix पर इस भव्य डेब्यू को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। कई दिग्गज इस शो में शामिल होंगे—द रॉक की उपस्थिति पहले ही कन्फर्म हो चुकी है, जबकि हल्क होगन के भी आने की खबरें हैं। इसके अलावा, यह जॉन सीना के फेयरवेल टूर की भी शुरुआत होगी।

मुख्य मुकाबले:
  • सेथ रॉलिंस vs सीएम पंक (मुख्य इवेंट)

  • रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ

  • लिव मॉर्गन vs रिया रिप्ली

  • जॉन सीना का फेयरवेल टूर

  • लोगन पॉल की वापसी

  • जे उसो vs ड्रू मैकइंटायर

भारतीय दर्शक Netflix पर WWE क्यों नहीं देख पाएंगे?

हालांकि अमेरिका और यूरोप में फैंस WWE को Netflix पर लाइव देख सकेंगे, लेकिन भारतीय दर्शकों को अभी इस सुविधा का इंतजार करना पड़ेगाभारत में WWE का प्रसारण फिलहाल Sony Sports पर ही जारी रहेगा।

भारत में Netflix पर WWE कब आएगा?

Times Now की रिपोर्ट के अनुसार, WWE भारत में Netflix पर अप्रैल 2025 के बाद ही उपलब्ध होगा। फिलहाल, Sony Sports Network भारत में WWE के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग पार्टनर हैं और 31 मार्च 2025 तक WWE Raw, SmackDown, NXT और अन्य लाइव इवेंट्स का प्रसारण जारी रखेंगे।

भारत में WWE Raw कब और कहां देख सकते हैं?

भारतीय दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर WWE Raw देख सकते हैं:
📺 Sony Liv, Sony Ten 1, Sony Ten 1 HD, Sony Ten 3, Sony Ten 4, Sony Ten 4 HD
7 जनवरी, सुबह 6:30 बजे (IST)

WWE Raw Netflix लाइव स्ट्रीमिंग टाइमिंग (दुनियाभर में)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, अलास्का, हवाई, प्यूर्टो रिको: 6 जनवरी, रात 8 बजे (ET), 7 बजे (CT), 4 बजे (PT)

  • कनाडा: 6 जनवरी, रात 8 बजे (ET)

  • ब्रिटेन और आयरलैंड: 7 जनवरी, सुबह 1 बजे (GMT)

  • सऊदी अरब: 7 जनवरी, सुबह 4 बजे (AST)

  • ऑस्ट्रेलिया: 7 जनवरी, दोपहर 12 बजे (AEDT)

  • फ्रांस: 7 जनवरी, सुबह 2 बजे (CET)

भारतीय फैंस को WWE के Netflix डेब्यू का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन तब तक वे Sony Sports पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स के मुकाबले देख सकते हैं।